महावीर नगर मीरा मार्केट में कल एक महिला रुपाली चित्तौड़ा अपने निजी कार्य से मीरा मार्केट से स्कूटी से निकल रही थी । रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने गले की चैन तेज़ी से खीचकर ले गए । वारदात के बाद महिला घबरा गई और पीछा भी किया , किंतु बदमाशों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे । इधर वैश्य समाज कोटा के जिला अध्यक्ष दिनेश विजय ने चौबीस घंटे बीतने के बावजूद कोई कार्रवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है । महामंत्री भुवनेश गुप्ता के अनुसार जल्द ही पुलिस अधीक्षक कोटा से मिलकर इस मामले में ज्ञापन दिया जाएगा
बदमाशों ने गृहणी के गले से चैन खींचकर भागे, वैश्य समाज ने जताया विरोध






