Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहर के साथ,ग्रामीणों में बढ़ने लगा नेत्रदान, 24 घंटे में तीन के हुए नेत्रदान

शाइन इंडिया फाउंडेशन के 13 वर्षीय नेत्रदान जागरूकता अभियान से अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी नेत्रदान का कार्य बढ़ने लगा है ।

इसी क्रम में कल शनिवार सुबह कृष्णा नगर गली नंबर एक निवासी तारा देवी का आकस्मिक निधन हुआ । जिसके उपरांत बेटी संगीता और दामाद लोकेश ने,संस्था के ज्योति मित्र निशा लुंकड़ और कुणाल वेद की समझाइश पर माँ के नेत्रदान की सहमति दी, जिसके उपरांत नेत्रदान की प्रक्रिया निवास स्थान पर संपन्न हुई ।

इसी नेत्रदान के दौरान बाराँ से , संस्था के ज्योति मित्र व भारत विकास परिषद के सदस्य हितेश बत्रा की सूचना पर,कृष्णा कॉलोनी, हॉस्पिटल रोड,बाराँ निवासी सोनू सच्चर की पत्नी नीतू सच्चर का नेत्रदान डॉ कुलवंत गौड़ ने वहां पहुंचकर प्राप्त किया ।

नेत्रदान के समय परिषद के अध्यक्ष हितेश बत्रा,सचिव पवन मित्तल, कमल अरोड़ा, महेश अदलक्खा ,कुलदीप सिंह , गुंजन झांब आदि सदस्य उपस्थित थे।

इसी क्रम में आज रविवार सुबह बाजार नंबर एक, रामगंजमंडी निवासी प्रकाश चंद जैन के आकस्मिक निधन के उपरांत संस्था के ज्योति मित्र संजय विजावत की सूचना पर, रामगंजमंडी का 62 वां नेत्रदान डॉ कुलवंत गौड़ ने रामगंजमंडी पहुंचकर प्राप्त किया । नेत्रदान के लिए बेटे पंकज,शीतल व प्रकाश की पत्नि अंजना कुमारी जैन की भी सहमति थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles