Thursday, July 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती के पर्यटन पर्व बून्दी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

बून्दी महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को छोटी काशी में लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार, शंखनाद, गणपति पूजन वंदन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर, बून्दी के पूर्व राजपरिवार सदस्य वंशवर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया। गढ़ गणेश की पूजा अर्चना पंडित विश्वनाथ शर्मा ने सम्पन्न कराई। बून्दी महोत्सव को लेकर हर आयु वर्ग के व्यक्तियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चे लोक कलाकारों के संग थिरकते नजर आए। लोक कलाकारों ने संगीतमय धुनों के बीच कच्छी घोडी नृत्य कर समां बांधा। वहीं परम्परागत लोक वाद्यों की धुने गुंजायमान रही। महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक बून्दी पहुंचे है। इस अवसर पर गढ़ पैलेस में आयोजित कैनवास पेटिंग का भी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने उदघाटन किया।

गढ गणेश की पूजा अर्चना के बाद गढ पैलेस से निकाली गई शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोक संस्कृति के रंगों का निहारने के लिए बडी संख्या में लोग सड़कों के किनारे और छतों नजर आए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह व्यापारिक, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, आमजन और और संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। फादर रोबिन जान, सुखजिंदर सिंह, शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

गढ़ की पड्स से आरंभ होकर शोभायात्रा पुरानी बून्दी की विरासत को निहारती हुई मुख्य बाजार होकर पुलिस परेड ग्राउंड पर पहुंची

और और संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। फादर रोबिन जान, सुखजिंदर सिंह, शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं शोभायात्रा में स्काउट गाइड़, निजी एवं राजकीय विद्यालयों के स्कूली बच्चे कतारबद्ध होकर अनुशासन में चल रहे थे।

गढ़ की पड्स से आरंभ होकर शोभायात्रा पुरानी बून्दी की विरासत को निहारती हुई मुख्य बाजार होकर पुलिस परेड ग्राउंड पर पहुंची। शोभायात्रा में घोडे, ऊंट और नृत्य करते लोक कलाकारों ने फिजां में उत्सवी रंग घोल दिए। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से संदेश बोधक झांकियां भी आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

19 नवम्बर को बून्दी उत्सव का आगाज रघुनाथ मंदिर यौक में गणेश पूजन से होगा। गहाराजा राव भाव सिंह जी की गद्दी पूजन के पश्चात शोभायात्रा शुरू होगी। यह शोभायात्रा रघुनाथ मंदिर से विजय द्वार होते हुए सीनियर सैकण्डरी स्कूल मैदान पर पहुंचेगी। उपखण्ड अधिकारी भावना सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे। महिलाएं व बालिकाएं सिर पर मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा में बैण्ड बाजे, ऊंट घोड़े आदि शामिल होंगे। शोभायात्रा में सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के साथ, जनप्रतिनिधि, छात्र छात्राएं, समाजसेवी संस्थाओं व विभिन्न समाजों के सदत्य, पदाधिकारी सहित करबे के सभी वर्गों के लोग पाम्परिक वेशभूषा में शामिल होंगे। इस अवसर पर सीनियर सैकण्डरी स्कूल परिसर में रंगोली, मेहंदी, मटकी दौड़, रस्साकशी, राजस्थानी वेशभूषा (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।शाम को जिक जेग डेम पर दीपदान के साथ ही गंगा मैय्या की सामूहिक आरती होगी तथा रात को

सीनियर सैकण्डरी स्कूल में छबड़ा, कैकड़ी, अटरू आदि के लोक कलाकारों द्वारा चकरी, चरी व कालबेलिया नृत्य, अग्नि नृत्य को प्रस्तुति दी जाएगी। अटरू के गोपाल सिंह सोलंकी (फुफाजी) की टीग की ओर से हास्य रस से मनोरंजन किया जाएगा। तहसीलदार राजेन्द्र मीना, नगर पालिका अध्यक्ष आशा शमां, अधिशासी अधिकारी मोतीशंकर नागर, एसीसी अडानी हैड शरद सिंह ने बून्दी उत्सव कार्यक्रमों में उपखण्ड क्षेत्र की जनता से भागीदारी निभाने की अपील की है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles