कोटा ।रविवार को हाडोती ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसियेशन समिति कोटा का दीपावली मिलन समारोह बाँरा रोड झालीपुरा स्थित दुर्गा रिसोर्ट में भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ
समारोह में प्रेस समिति की और से कोटा में प्रेस उद्योग की परेशानीयों एवं कोटा कोचिंग के कारण उद्योग पर मंडरा रहे खतरे से अवगत करवाया। इस विषय पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि निसंदेह कोटा के प्रेस उद्योग अच्छा और आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण उद्योग है जिसके माध्यम से विभिन्न इकाइयों में कई परिवारों को रोजगार मिला हुआ है, वर्तमान में जो संकट इस उद्योग पर आया है इसके निवारण के लिये मैं सदैव प्रेस उद्योग एवं इससे संबंधित व्यपारियो व कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों के साथ है। मैं इस उद्योग के लिये हमेशा संघर्षरत रहूंगा राकेश जैन ने कहा कि में आपके मध्य का आपका अपना ही प्रतिनिधि हूँ व्यापारियो की जायज़ समस्या और उनकी माँगो को निजी समस्या समझकर सुलझाने का सदैव प्रयास रहेगा
समारोह की अध्यक्षता करते हुए कोटा बुकसेलर्स एवं स्टैशनर्स एसोसीयेशन के अध्यक्ष नरेंद्र लोढ़ा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
हाड़ौती ऑफ़सेट एवं प्रिंटर्स एसोसीयेशन के अध्यक्ष नितिन खंडेलवाल महासचिव मुकेश जैन पूर्व अध्यक्ष सुमतिप्रकाश जैन ने कहा कि राकेश जैन सदैव कंधे से कंधा मिलाकर सभी का सहयोग करते है संचालन विमल शर्मा (कंचन ) ने किया





