लाडपुरा स्थित भारतेंदु समिति के सभागार में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज की काव्य गोष्ठी की जनाब हफ़ीज़ राही साहब ने की। व गोष्ठी का सफल संचालन श्रीमान नंदकिशोर शर्मा अनमोल ने किया।सरस्वती वंदना श्रीमान बृजेन्द्र सिंह झाला पुखराज जी ने की। काव्य गोष्ठी में जनाब हफ़ीज़ राही साहब, श्रीमान नंदकिशोर शर्मा अनमोल, श्रीमान गौरीशंकर जोशी रुद्राक्ष, श्तारा चंद तपस्वी राज,वेद प्रकाश “परकाश”, मोहन लाल सेन , बृजेन्द्र सिंह झाला पुखराज, विनोद कुमार जैन, नंंदसिंह पंवार उपस्थित रहे, गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज की काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।




