कोटा । भाजपा राजस्थान प्रदेश द्वारा आयोजित प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व समीक्षा बैठक में कोटा से ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन शामिल हुए।
इस अवसर पर बैठक में कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने सदस्यता/ सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कोटा शहर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के लिये कोटा शहर को 111000 के लक्ष्य की पालना में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं नवाचार के माध्यम से 131000 से अधिक भाजपा सदस्य बना लिये गये है।
ये सभी ऑनलाइन बनाये गये है । इनमें ओफलाईन एक भी नहीं है। जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने कोटा शहर की तारीफ करते हुए बधाइयाँ दी ।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रदेश बैठक में मंच के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहां कि अभी सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना आवश्यक है।सक्रिय सदस्य बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या में संशोधन करने एवं प्रति मण्डल सक्रिय सदस्य संख्या लक्ष्य में संशोधन करने का आग्रह भी किया।
वर्तमान में सदस्यता अभियान आगामी 15 दिवस तक चलता रहेगा एवं ऑफलाइन सदस्यता के माध्यम से भी सदस्य बनाये जा सकते है
इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देश प्रदान किए
प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, देहात ज़िलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी ज़िलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व देहात ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नंदवाना, सदस्यता अभियान सहसंयोजक महावीर नायक ( बिल्लू ) सहित कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित रहे।





