पुण्यश्लोका देवी रानी अहिल्याबाई के जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष पर काव्य-नाटिका रानी अहिल्याबाई का मंचन किया गया।
काव्य नाटिका में रानी अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन चरित्र व जीवन दर्शन को काव्य नाटिका रूप में साहित्यकार रेखा पंचौली ने लिखा।निर्देशन राम शर्मा काप्रेन ने किया।
छोटी अहिल्या के रूप में आद्या भारद्वाज, खांडेराव के रूप में यशवर्धन शर्मा, बड़ी अहिल्या के रूप में वंदना शर्मा, मल्हार राव होलकर के रूप में स्नेहलता मालव, महारानी गौतमा के रूप में इंदु गौतम, तुकोजी के रूप में दीप्ति हाडा, तात्या के रूप में युगल सिंह,पेशवा के रूप में अनुराधा शर्मा, पुजारी के रूप में जिया नागर, स्त्री के रूप में कृष्णा विजय ने अभिनय किया। पल्लवी न्याति, रेखा पंचोली ने संगीत दिया





