Thursday, July 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की

दिल्ली । कैरेबियाई देश डोमिनिका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार- डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर देने की घोषणा की

भरतीय प्रधानमंत्री को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका की मदद करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। भारत ने फरवरी 2021 में डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के 70 हजार डोज भेजे थे। यह वैक्सीन डोमिनिका और उसके पड़ोसी अन्य कैरेबियाई देशों के काम आई थी। भारतीय प्रधानमंत्री के डोमिनिका के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्कर मेंसहयोग के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। डोमिनिका के राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान यह पुरस्कार देंगे। मोदी 19 से 21 नवंबर के बीच गुयाना के दौरे पर रहेंगे। रूस ने इसी साल 9 जुलाई को पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से नवाजा था। वे यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले और चौथे गैर-रूसी व्यक्ति बने। अब तक 13 देश पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles