राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुंक्त महासंघ लोकतांत्रिक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया ने बताया आज का दिन भारतीय प्रेस परिषद के प्रयासों और स्वतंत्र पत्रकारिता के महत्व को भी उजागर करता है ।राष्ट्रीय प्रेस दिवस न सिर्फ पत्रकारिता के योगदान को सम्मानित करता है ,बल्कि मीडिया के नैतिक दायित्वों और स्वतंत्रता के महत्व पर विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है ।यह दिन पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक रिपोर्टिंग के प्रति प्रेस की प्रतिबद्वता की याद दिलाता है।राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारिता की भूमिका को न सिर्फ एक सूचना के माध्यम के रूप में बल्कि एक सशक्त लोकतंत्र के आधारभूत तत्व के रूप मे उजागर करता है । इसलिए सभी पत्रकार बन्दुओ को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते है और ईश्वर से इनके उज्जवल भविष्य स्वस्थ स्वास्थ्य की मनोकामना करते है साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए सुरक्षा प्रोत्साहन व दिपावली बोनस की मागं करते है ।





