Friday, July 24, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

‘बूंदी महोत्सव’ 18 नवम्बर से

‘बूंदी महोत्सव’ के तहत 18 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे श्रीगणेश पूजा, झंडारोहण एवं अतिथि सत्कार गढ़ पैलेस पर, 8.50 पर कैनवास पेंटिंग उद्घाटन, 9 बजे शोभायात्रा प्रारंभ, 11 बजे पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे रस्साकसी, मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधना, पणहारी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शाम 6 बजे नवलसागर पर दीपदान, 6.30 बजे आतिशबाजी एवं शाम 7.30 बजे बेस्ट ऑफ इंडिया द्वारा नवलसागर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसी श्रृंखला में 19 नवम्बर को सुबह 9 बजे गढ़ पैलेस सेसुखमहल तक हैरिटेज वॉक, 10.30 बजे सुखमहल में कैनवास पेंटिंग, देशी-विदेशी पर्यटकों की मान मनुहार एवं अतिथि सत्कार,शाम 7 बजे नवलसागर पार्क में आतिशबाजी एवं 7.30 बजे नवलसागर पार्क में सिने संध्या आयोजित की जाएगी।इसी प्रकार 20 नवम्बर को सुबह 7 बजे नेचर वॉक सुखमहल से टाईगर हिल्स तक, 10 बजे विलेज सफारी (देशी-विदेशीप र्यटक) पर्यटन ऑफिस से ग्राम ठीकरदा तक, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कैनवास पेंटिंग प्रदर्शनी सुखमहल में, शाम 3 बजे उद्घाटन शिल्पग्राम एवं उद्योग मेला कुम्भा स्टेडियम पर एवं शाम 7 बजे बून्दी टेलेंट शो उद्योग मेले में आयोजित किया जाएगा। बून्दीमहोत्सव पर 18 से 20 नवम्बर बून्दी शहर के मुख्य-मुख्य पर्यटक स्थलों पर लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दी जाएगी। इसी श्रृंखला में 18 नवम्बर को इन्द्रगढ़ एवं तालेड़ा में, 19 को लाखेरी एवं नैनवां एवं 20 को हिण्डोली एवं के. पाटन में प्रस्तुतियां दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles