Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा (कार्तिक) पशु मेले का विधिवत उद्घाटन

. झालावाड़। राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा (कार्तिक) पशु मेले का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा रंगमंच मेला ग्राउण्ड, झालरापाटन में किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन एवं झण्डारोहण किया गया।

राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा (कार्तिक) पशु मेले के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि हाड़ौती एवं मालवा अंचल के सुप्रसिद्ध मेलों में से एक राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेले का आज उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मेले में जनमानस बढ़चढ़ कर खरीदारी करें, झूले-चकरी का आनंद ले एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में भाग लें।

पहले के वर्षों से अलग इस वर्ष कई चीजों में परिवर्तन करते हुए भ्रमण के लिए आने वाले लोगों एवं पर्यटकों की सुविधा का बेहतर ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले के बाजारों की चौड़ाई बढ़ाई गई है, ताकि अधिक भीड़ होने पर आमजन एवं व्यापारियों को असुविधा न हो। इसी तरह दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में भी परिवर्तन करते हुए सभी व्यापारियों को पारदर्शिता के साथ दुकानें आवंटित की गई हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles