कोटा | किशन लाल चचैया स्मृति पुरस्कार समारोह 26 नवंबर को कनक पब्लिक स्कूल अंजली विहार मानपुरा – ओम सोनी मधुर में होगा। समारोह वर्ष – 2024 का किशन लाल चचैया स्मृति पुरस्कार अंता निवासी ■ वीररस के राष्ट्रीय कवि ओम सोनी मधुर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों, जन-सेवा के लिए दिया जाएगा।
कवि किशनलाल चचैया स्मृति फाउंडेशन के निदेशक नवीन चचैया, प्रवीण चचैया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वीरेंद्र सिंह होंगे। कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र पंवार ने बताया कि इस पुरस्कार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 5100 रुपए की नगद राशि, शॉल, श्रीफल दिया जाएगा।






