आज सुबह छावनी फ्लाई ओवर पर चलती कार में आग लग गई। कार चालक कुनाल मिश्रा, कार से एरोड्राम से कोटडी की तरफ जा रहे थे। छावनी में उन्हें बोनट से धुआं निकलता दिखा। उन्होंने कार को रोका।
थोड़ी देर बाद ही कार से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया बताया जा रहा है
छावनी फ्लाई ओवर पर चलती कार में लगी आग





