Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश गुरू पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा

समूह संगत एवं प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा ने कोटा जं. (रजि.) के तत्वावधान में को साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश गुरू पर्व भव्य रूप में मनाया जाएगा। चार दिवसीय प्रकाशोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह माखीजा ने बताया कि प्रकाशोत्सव के तहत 2 नवम्बर से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें श्री गुरू नानाक देव जी का गुणगान किया जा रहा है। गुरूद्वारे पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई नगर कीर्तन का होगा भव्य स्वागत प्रबन्धक अमरप्रीत सिंह मखीजा बताया कि 12 नवम्बर 2024 भव्य नगर कीर्तन निकाला  गुरुद्वारा साहिब स्टेशन से नगर कीर्तन प्रारंभ  हुआ जो स्टेशन क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनरू गुरुद्वारा साहिब पर सम्पन्न हुआ

आगे गुरू नानक देव जी का संदेश प्रसारित करते हुए पंच प्यारे चलें। गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पालकी साहिब मे शोभायमान रहा। इस दौरान लोग मत्था टेका और प्रसाद वितरण किया, वीर खालसा ग्रुप कोटा द्वारा नगर कीर्तन में एक से बढ़कर एक हैरतंगेज गतका कला दिखाए गये। इस दौरान महिलाओं और पुरुष का कीर्तन जत्थे गुरु की वाणी का गुणगान किया नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर किया,पुष्प वर्षा कर स्वागत किया कई जगह चाय पानी की स्टश्व लगाकर लोगों की सेवा की गई, 15 नवम्बर को सजेगा मुखदीवान, बरतेगा गुरू का अतूट लंगर गुरूद्वारा सिंह सभा कोटा जंक्शन होगा, श्री सुखमनी साहिब व नितनेम कूप में से निकालने वाले दो जहान के वाली, महान सुखदाता, सिख चिंतन के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व 15 नवंबर 2024 को हर वर्ष के भांती इस साल भी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन में बड़ी ही श्रृद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 4 बजे श्री सुखमनी साहिब व नितनेम पाठ होगा, प्रातरू 6.30 बजे आसा जी की वार आरम्भ और 8. 30 बजे समाप्ति श्री अखण्ड पाठ साहिब के साथ ही दोपहर 2 बजे तक खुले पंडाल मे कीर्तन, कथा, गुरुमत विचार होंगे। रात्रि का दीवान रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक होगा। इन आयोजन के तहत दोपहर 11 बजे से गुरू का लंगर अतुट बरतेगा, जिसमें हजारों की संख्या में सभी समाजों के श्रद्धालु लंगर चखेंगे।

इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें कोटा सहित दूर दराज से आने वाली संगत मत्था टेकेंगी और अरदास करेंगे।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्त कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी को दिया जाएगा। इसके साथ ही सिख

फुलवाडी की ओर से गुरुमत लिटरेचर का प्रचार प्रसार के लिए स्टॉल रहेगी। वहीं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। 14 नवम्बर को सुबह का दीवान 7 से 10.30 बजे तक सजेगा, वहीं रात का दीवान भी 7 से 11 बजे तक सजेगा। रागी जत्था भाई जसवीर सिंह जी हजूरी रागी श्री गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन, रागी जत्था भाई सुरिंदर सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, एवं प्रचारक ज्ञानी सरबजीत सिंह जी मंजी साहिब अमृतसर द्वारा संगत को अमृत गुरबाणी से निहाल करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles