Wednesday, April 29, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक मकान में दिव्यांग का व्हीचेयर पर शव मिला

एक मकान में दिव्यांग का व्हीचेयर पर शव मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। घटना कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना में रविवार शाम 6 बजे के आस-पास की है। बोरखेड़ा थाना हेड कॉन्स्टेबल रमेश ने बताया- घटना न्यू गोपाल विहार बजरंग नगर इलाके की है। राजवीर सिंह (50) मकान में अकेले रहते थे। 20 साल पहले एक्सीडेंट में उनके दोनों पैर टूट गए थे। वे व्हीलचेयर के सहारे इधर से उधर आते-जाते थे। रविवार को उनके मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। आस-पास रहने वाले परिचित और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। सभी की में मौजूदगी में मकान का गेट तोड़ा गया। राजवीर की एक बहन दिल्ली और दूसरी कनाड़ा में रहती है। बहनों को सूचना दी। दिल्ली रहने वाली बहन कोटा पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles