Tuesday, April 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गुमानपुरा बल्लबाडी निवासी किन्नर नैना देवी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए

गुमानपुरा बल्लबाडी निवासी किन्नर नैना देवी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। प्रेस क्लब कोटा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, किन्नर नैना देवी, रीना और काजल ने डीसीएम क्षेत्र की गद्दीपती किन्नर मनीषा पर गंभीर आरोप लगाए। नैना देवी ने बताया कि मनीषा लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां देती हैं और उनके खिलाफ हिंसा भड़काती है। मनीषा द्वारा भेजे गए बदमाशों ने कई बार मुझ पर हमले किए हैं। पिछले कुछ महीनों में मुझ पर दो से तीन बार हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनीषा उन्हें गुमानपुरा, बल्लबाडी क्षेत्र और कोटा छोड़ने की धमकी देती है। नैना ने बताया कि मैं पहले भी मनीषा की धमकियों से परेशान होकर कोटा छोड़ चुकी हूं और पंजाब में 6 साल तक रही। बाद में मनीषा ही मुझे वापस कोटा लाई और गुमानपुरा में काम सौंपा, लेकिन अब फिर से वह मुझे परेशान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles