कोटा । मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुज़र के समर्थन में देवली में आयोजित आम सभा को संबोधित किया । इस अवसर पर राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ऊर्जा मन्त्री हीरा लाल नागर एवं भाजपा कोटा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन, ज़िला परिषद सदस्य योगेन्द्र नंदवाना सोशल मीडिया प्रभारी मयंक सेठी आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने की अहम ज़िम्मेदारी देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने मुख्यमंत्री महोदय व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया।
राकेश जैन ने कहा कि आमजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा पर विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश सुरक्षित है। माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में चहुंमुंखी विकास हो रहा है। भाजपा द्वारा जो चुनावी वायदे, चुनाव में किये गये, बहुत ही कम समय मे राजस्थान सरकार द्वारा उन वायदों को पूरा किया जा रहा है।
देवली उनियारा में भाजपा की लहर है। भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र गुजर भारी बहुमत से प्रचंड जीत हासिल करेंगे।





