8 नवम्बर। कोटा में अगमगढ़ गुरुद्वारा दरबार साहिब की बिल्डिग की पहली मंजिल की छत डालने के लिए देशभर से सेवादार जुटे। पंजाब, गुजरात, यूपी, एमपी से करीब 3 हजार सेवादार आए हैं। सेवादारों ने गुरुवार को भवन की पहली मंजिल की 8160 फीट की छत को करीब 10 घंटे में डाला। 10 दिन बाद पहली मजिल की शटरिंग खोलकर कार सेवा शुरू की। इस गुरुद्वारे के गुबंदों पर 5 किलो सोने का शिखर लगेगा और दीवारों पर मीनाकारी होगी।
यहा पिछले 3 महीनों से नए दरबार साहिब के भवन निर्माण का काम चल रहा है। ये तीन मजिला गुरुद्वारा बनेगा। दरबार साहिब की पहली मजिल की छत डालने का काम किया गया । संत बाबा लक्खा सिंह मुख्य जत्थेदार गुरुदारा अगमगढ़ साहिब, जत्थेदार बाबा बलविंदर सिंह की अगुवाई में हाड़ौती संभाग सहित पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से आए सेवादारों ने शाम साढ़े 6 बजे तक 8460 फीट की छत डाल दी। इस दौरान गुरू का लंगर अटूट चलता रहा





