Saturday, September 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

धनतेरस पर कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट मे विशेष सजावट,खरीदारी का माहौल देखने को मिला

धनतेरस के अवसर पर शहर में उत्साह और खरीदारी का माहौल देखने को मिला। सराफा बाजार में धनतेरस दिन को ही सबसे प्रमुख रूप से माना जाता है, धनतेरस के अवसर पर लोग चांदी के बर्तन, सिक्के  मुहूर्त के अनुसार  खरीदारी की जाती है, हालांकि अभी सोना चांदी के भाव आसमान पर है, लेकिन  लोगों का सोना चांदी के प्रति जो आकर्षण है वह कम नहीं हुआ है, कोटा शहर के बड़े सराफा बाजार में  स्वर्ण रजत मार्केट  ज्वेलर्स की दुकानॊ पर भारी भीड़ देखने को मिली। ग्राहक सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी में व्यस्त रहे, जिससे ज्वेलरी बाजार में रौनक बढ़ी।  मार्केट में आकर्षक सजावट की गई, फुलवारी आकर्षक गमले, मार्केट में 11 गेट है, जिसमें प्रमुख गेटों पर शानदार आकर्षक स्वागत द्वारा तैयार किए गए, मार्केट का यह अद्भुत नजारा है जो दिवाली के अवसर पर ही नजर आता है, चांदी के सिक्के,दीपक, लक्ष्मी गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं की खरीदारी हुई, इसके अतिरिक्त, बाजारों और गलियों को सजाने के लिए रंग-बिरंगे  कारपेट और सजावट का सहारा लिया गया। व्यापारियों ने इस दिन को विशेष बनाने के लिए अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक रूप से सजाया, जिससे पूरे शहर में एक उत्सव का माहौल व्याप्त हो गया। वैसे भी शहर में स्वर्ण रजत मार्केट 400 दुकानों का बहुत बड़ा मार्केट है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles