भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा लोह पुरुष पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती की कड़ी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम बारहद्वारी पर आयोजित किया गया
कार्यक्रम में भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन उपाध्यक्ष रितेश चितौड़ा एवं कार्यक्रम संयोजक सोनिया सिंह राठौड़ रामपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा गुड्डू ,पार्षद नरेश शर्मा ,राम लाल टटवाडिया,अनिल तिवारी ,प्रदीप बोहरा ,अर्चना शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं सहित आम जन एवं बच्चों ने भाग लिया
कार्यक्रम में भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने उपस्थितों को राष्ट्र की एकता एकता ,अखंडता और स्वच्छता की शपथ दिलाई
रन फॉर यूनिटी में बारहद्वारी से अग्रसेन चौराहा होते हुए पुनः बारहद्वारी पहुँचकर विराम दिया






