कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रेम नगर अफॉर्डेबल आवासीय योजना पहुंचे, यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने उत्तर नगर निगम के आयुक्त अशोक त्यागी से वार्ता कर कॉलोनी में टूटी नालियों और गंदगी की जानकारी दी। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर अफॉर्डेबल कॉलोनी में सफाई शुरू हो गई है। निगम आयुक्त ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई जाएगी, साथ ही टूटी नालियों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अपने क्षेत्र में लोगों को मौसमी बीमारियों को लेकर जागरूक करें, डेंगू से वचाव व सर्तक रहने का आग्रह भी करें। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रमल जैन, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह हाड़ा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भीमराज सोनी, हरीश सोनी व बद्री आर्य आदि मौजूद रहे।
ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भीमराज सोनी ने बताया कि वार्ड नंबर 15 कोटा उत्तर में प्रेम नगर अफॉर्डेबल आवासीय योजना में सफाई व्यवस्था बहुत खराब है यहां पर लगभग 4800 मकान है और 15000 की आबादी है पार्षद सुशील त्रिपाठी जो पहले कांग्रेस पार्टी का था अब भाजपा में शामिल हो गया है फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती हमारे यहां जिला कलेक्टर निगम आयुक्त श्री अशोक जी त्यागी ने भी सर्व करा दिया ओर पुरी समस्या से अवगत कराया दिया है कभी आप भी आकर देखे कि हम केसा जीवन जी रहे हैं जमादार दूसरी पारी में पांच छः आदमी लगाते हैं वह भी कभी कभी हमारे यहां चार ब्लॉग है A.B.C.D एक ब्लॉग में एक महिने में सफाई होती है इस वजह से हमारे वोटर नाराज होते हैं और इस गंदगी की वजह से हमारे पड़ोस में तीन दिन पहले मकान नम्बर A520प्रेम नगर अफॉर्डेबल आवासीय योजना में एक लड़की जिसका नाम दिव्या मेहरा उम्र 19 है को डेंगू हुआ और तीन दिन में लड़की की मृत्यु हो गई श्री मान जिला अध्यक्ष श्री राकेश जी जैन से निवेदन है कि इस सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग को सूचना दे कर इस कार्य पर कार्रवाई करें, दिव्या मेहरा के पिता ने बताया कि गंदगी पर प्रशासन का ध्यान नहीं
युवती तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी। दिव्या 8वीं तक पढ़ी लिखी थी। पिता रघुराज ने बताया- कॉलोनी में जगह-जगह पानी फैला हुआ है। खाली जगह और नालियों में लार्वा पनप रहे है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।





