कोटा। 21अक्टूबर । किशोर तालाब स्थित सीबी गार्डन में हिंदू शिवसेना की मिटिंग रखी गई हिंदू शिवसेना प्रमुख बजरंग लाल सोलंकी जी के निर्देशानुसार हिंदू शिवसेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गोस्वामी के द्वारा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी राजू सोनी एवं राज प्रकाश सरवाल को लाडपुरा विधानसभा अध्यक्ष, आरके पुरम मंडल अध्यक्ष कुशाल, वार्ड 27 अध्यक्ष विशाल नायक को नियुक्त किया गया गोस्वामी ने बताया कि काफी समय से हिन्दुत्व के लिए काम कर रहे थे इसी को देखते हुए इन्हें जिम्मेदारी दी गई है और अब हिंदू शिवसेना कोटा शहर में हिंदुत्व के लिए तेजी से कार्य करेगी और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास मंगल ने घोषणा की है कि बहुत जल्द हिंदू शिव सेवा का अधिवेशन कोटा की धरती पर होगा इसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल विजयवर्गीय, प्रदेश सचिव प्रकाश गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास मंगल ,सवारियां गुर्जर,मुकेश सोनी, अनुराग विजय , दीपक महावर, सत्यप्रकाश , हेमन्त मेघवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष, विनोद, बनवारी पंडित , नवीन , दिनेश गोचर उपस्थित रहे!
हिंदू शिवसेना के राजू सोनी जिला प्रभारी एवम राज प्रकाश सरवाल लाडपुरा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त






