कोटा की होनहार छात्रा इशिता पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का नाम रोशन किया है। लंदन में आयोजित प्रतिष्टित जॉन लॉक ग्लोबल एस्से अवार्ड समारोह 2024 में इशिता ने तीन विषयों-इतिहास, राजनीति शास्त्र और दर्शनशास्त्र में मेरिट सर्टिफिकेट हासिल किया। लंदन के गॉस विनर हाउस में आयोजित
समारोह में जॉन लॉक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. जेमी व्हाइट और डायरेक्टर जनरल मॉर्टिन कॉक्स ने इशिता को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस थीं।
कोटा को तलवंडी निवासी ज्यश्री ऐरीवाल के माता पिता दोनो शहर के प्रख्यात नेत्रसर्जन है। सर्जन डॉ. विदुषी शमां और डॉ. सुरेश पांडेय की पुत्री इशिता इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा है। भारत की पहली छात्रा :-
डा तुरेश पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व भर के 15से 18 वर्ष आयु वर्ग के 34,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इशिता भारत की पहली छात्रा हैं जिन्होंने एक ही वर्ष में तीन विषयों मे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। जॉन लॉक ग्लोबल अवॉर्ड ज्यूरी कमेटी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ ऐस्सेज (निबंध) वाले विद्यार्थियों को लंदन आनंत्रित कर सम्मानित किया किया ग्या। इस अवसर पर इशिता पाण्डेय ने अपनी दोनों पुस्तकें ‘ए विण्डो टू द वर्ल्ड ऑफ वण्डर’ एवं ‘ड्रीम बिग-फ्लाई हाई- 55 र्जी टू इंसपायर यंग नाइंड्स’ नामक पुत्त्तकें भी भेंट की।






![चलगी गंगा छोड कै [माता सत्यवती भाग 1-2] दुर्गाशंकर बैरागी ‘वैष्णव’](https://mayurtimesnews.in/wp-content/uploads/2024/10/Screenshot_2024-10-19-16-11-08-52_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg)