Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कार्यकर्ता बृजेश योगी साईकिल द्वारा कोटा से दिल्ली संसद भवन के लिए निकले 

कोटा । कोटा बूंदी सांसद माननीय ओम बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनकर इतिहास रचने पर 17 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 12 बजे नयापुरा चौराहे से भाजपा कार्यकर्ता बृजेश योगी ने साइकिल द्वारा कोटा से संसद भवन दिल्ली के लिए विजय संकल्प यात्रा प्रारंभ की।

इस अवसर पर राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में स्वतंत्र प्रभार के साथ उर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बृजेश योगी को पार्टी दुपट्टा, माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन नें झण्डा लहराकर उनकी यात्रा का शुभारंभ किया।

ग़ौरतलब है कि योगी ने बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर साइकल से यात्रा का संकल्प लिया था इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक रितेश चित्तौडा, सहसंयोजक के पी सिंह, पवन हाडा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles