Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्र हितेषी एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें – राकेश जैन

भारतीय जनता पार्टी के 2 सितंबर से शुरू हुए सदस्यता अभियान की कड़ी में सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रारम्भ हुआ था माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भाजपा सदस्य बनने के बाद पूरे देश भर में प्राथमिक सदस्यता एवं उसके पश्चात् मोदी जी के सक्रिय सदस्यता के माध्यम से सक्रिय सदस्य बनने के उपरांत भाजपा कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने जी.एम.ए. प्लाजा स्थित जी.एम.ए. सभागार में

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता प्रपत्र के माध्यम से कोटा में सक्रिय सदस्यता अभियान का आगाज किया इस अवसर पर कोटा सक्रिय सदस्यता अभियान के संयोजक रितेश चित्तौड़ा, सह संयोजक के.पी.सिंह एवम् पवन हाड़ा ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हितेषी एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका सक्रिय सदस्य बनने पर मुझे गर्व है

नियमानुसार भाजपा कार्यकर्ताओ को सक्रिय सदस्यता की योग्यता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 100 प्राथमिक सदस्यों को जोड़ना आवश्यक है एवं सक्रिय सदस्य बनने के लिए सदस्यता शुल्क 100 रुपए एवं कमल दर्पण के लिये 200 रुपए का गैर – वापसी योग्य भुगतान नमो ऐप या भाजपा वेबसाइट के माध्यम से किया जायेगा

सक्रिय सदस्यता के मापदंडों को पूरा करने के पश्चात सदस्यता की अंतिम स्वीकृति जिला स्तरीय समिति द्वारा 1 से 4 नवंबर में सत्यापन और अनुमोदन उपरांत दी जाएगी

राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सक्रिय सदस्यता हेतु आवेदन करे

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाअध्यक्ष साहिल मिर्जा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमित उराड़िया, प्रदीप राठोर, व्यापार प्रकोष्ठ सहसंयोजक रेलवे कोलोनी मंडल सुमित मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles