131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2024 के दौरान शुक्रवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के जाने-माने कवि काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले शाम 7 बजे हत्थामाला प्रतियोगिता आयोजित होगी।
मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, शशिकांत यादव, अरुण जैमिनी, अनामिका अंबर, सुदीप भोला और जगदीश सोलंकी काव्य पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम को एलन मानधाता परिवार की ओर से प्रायोजित किया जाएगा।






