Thursday, September 10, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विद्यार्थियों को दी पोस्को व साइबर की कानूनी जानकारी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में विद्यार्थियों को पोस्को व साइबर संबंधित अपराध की कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही कोटा शहर पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति और गरिमा अभियान के तहत यह कानूनी जानकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर कोटा में अनंतपुर थाना अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह और नोडल अधिकारी श्री धनराज गोचर के सहयोग से विद्यार्थियों को बाल अपराध पॉक्सो एक्ट पुलिस, हेल्पलाइन नंबर साइबर क्राइम एवं अन्य धाराओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गीता चौधरी के निर्देशन में लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता भुवनेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। वहीं डिफेंस काउंसिल नरेंद्र डाबी ने विद्यार्थियों को पोस्को अधिनियम के संबंध में कानूनी जानकारी। 

डिफेंस अधिवक्ता नरेंद्र डाबी ने बताया कि इस प्रकार के अवेयरनेस प्रोग्राम से विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी बढ़ती है साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी के साथ लैंगिक अपराध संबंधित घटना होती है तो वह अपनी शिकायत अपने टीचर माता-पिता अपने विश्वसनीय व्यक्ति या संबंधित पुलिस थाने में भी दर्ज करवा सकते हैं कार्यशाला का संचालन समाज सेविका आरती जनार्दन ने किया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू शर्मा एवं उनके पूरे स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles