Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आज ख्यातनाम कथावाचक पंडित विजयशंकर मेहता व्यासपीठ से श्री रामकथा का वाचन करेंगे

कोटा। 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला के अंतर्गत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। प्रख्यात जीवन प्रबंधन गुरु, शिक्षक, वक्ता और ख्यातनाम कथावाचक पंडित विजयशंकर मेहता व्यासपीठ से श्री रामकथा का वाचन करेंगे। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि गुरुवार को प्रात: 9 बजे मौजी बाबा की गुफा से श्रीराम रंगमंच तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री राम कथा 17 से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रीराम रंगमंच पर श्रीराम कथा होगी। पं. विजयशंकर मेहता अद्भुत वाक-शैली के साथ धर्म व अध्यात्म पर व्याख्यान के लिए देश दुनिया में जाने जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles