मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत की ओर से महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव श्रीनाथपुरम स्थित महाराजा अजमीढ़ सभा भवन में किया जाएगा, अजमीढ़ जयंती के अवसर पर शिव शक्ति व्यायाम शाला अखाड़े के हनुमान मंदिर केशवपुरा से डी -1 श्रीनाथपुरम भवन तक भव्य शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी, शाम को महाप्रसादी (स्नेहभोज) होगा,
पंचायत के महामंत्री रामावतार सोनी ने बताया कि बुधवार को रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में, सरप्राइज गेम बालक- बालिका वर्ग में, फैंसी ड्रेस 1 से 5 वर्ष, एकल नृत्य प्रतियोगिता महिला वर्ग में व कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें आमंत्रित कवि बाबूलाल जी सोनी ‘बंजारा’, ओम प्रकाश जी सोनी ‘मधुर’ जगदीश जी सोनी ‘जलजला’, प्रकाश जी सोनी ‘यौवन’, लोकेश सोनी ‘मृदुल’ ने काव्य पाठ किया






