Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में ज्वैलरी शोरूम मलिक महावीर सुवालका गिरफ्तार

कुन्हाड़ी पुलिस ने सेल्स गर्ल पर हमला करवाने तथा उसका पीछा करने के मामले व छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में ज्वैलरी शोरुम मालिक कॊ गिरफ्तार किया,  इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आरोपी के खिलाफ परिवाद दिया था। परिवाद में बताया कि पिछले साल माह सितंबर में स्वर्ण रजत मार्केट स्थित महावीर सुवालका नाम के व्यक्ति के यहां ज्वैलरी शोरुम पर सेल्समैनकी नौकरी करती थी। कुछ दिन बाद शोरुम मालिक ने अश्लील बातें करना प्रारम्भ कर दी तथा व्हाट्सएप्प पर गदे मैसेज भेजे । उस के बाद वहां से नौकरी छोड़ दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद नयापुरा स्थित दूसरी जगह नौकरी कर ली तो आरोपी वहां पर भी पहुंच गया और परेशान किया तथा नौकरी छुड़वा दी। 1 सितंबर 2024 को अपने घर आ रही थी, तब उसने हमला करवाया। उक्त व्यक्ति नौकरी के समय भी अश्लील हरकतें करके मुझ से नाजायज संबंध बनाने  को दबाव डालता था, इस मामले में  शहर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में ज्वैलरी शोरूम मालिक को गिरफ्तार किया है।

सीआई अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे  जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles