Tuesday, April 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पाटनपॊल का मामला इंजेक्शन के रिएक्शन से 20 वर्ष के युवक की मौत

कोटा, 4 अक्टूबर। कोटा में इंजेक्शन लगाने के बाद 20 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ सेकंड बाद ही उल्टी हुई। मुंह से झाग आने के साथ ही शरीर ठंडा और कांपने लगा। परिजनों ने इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मकबरा थाने में शिकायत दी है। मकबरा थाना सीआई वासुदेव ने बताया- परिजनों की शिकायत पर दर्ज दर्ज किया गया है।तपन शर्मा को बुखार था। गुरुवार शाम को उसे डॉक्टर जेपी गुप्ता के पाटनपोल स्थित क्लिनिक पर लेकर गए थे। साथ में दो-तीन जने थे।उसे  चैक कर दवाइयां और पर्चे पर इंजेक्शन लिखा। डॉक्टर के कहे अनुसार इंजेक्शन और कैनुला लेकर आए। डॉक्टर ने तपन के हाथ में इंजेक्शन लगाया।इंजेक्शन लगाने के कुछ सेकंड बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टी आने लगी। पूरा शरीर कांपने लगा। थोड़ी देर बाद उसके मुंह से झाग आने लगे और शरीर ढीला व ठंडा पड़ गया। डॉक्टर ने उसे अंदर लिया और 5 मिनट बाद कहा कि एमबीएस हॉस्पिटल ले जाओ, उसके शरीर में जान नहीं बची है।इसके बाद उसे  एंबुलेंस से एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों  कहना है- उसकी मौत डॉक्टर जेपी गुप्ता के इलाज करने के दौरान लापरवाही के कारण हुई है। युवक के पिता सुरेश शर्मा ने कहा- दो थानों में लिखित में शिकायत देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles