Monday, April 27, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना सभा आयोजित

कोटा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कोटा व लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान कोटा के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की प्रेरणा से महावीर नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री शिक्षण संस्थान परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सविता कृष्णिया – सयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटा, विशिष्ट अतिथि श्री राजेश मीणा-एडीईओ, श्री दिलीप माथुर-एसओसी व मुकेश मोहन दाधीच-प्रधान स्थानीय संघ कोटा एवं धर्मसभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सभी धर्मों के धर्मगुरु कोटा – ज्ञानी गुरनाम सिंह अंबावली, संत प्रभाकर साहब कबीर पारख संस्थान, यज्ञदत्त हाड़ा-गायत्री परिवार बोरखेड़ा कोटा, श्री राकेश जैन – जैन समाज के प्रतिनिधि, ईसाई धर्म के सिस्टर सारलेट सामू, महामडलेश्वर सु.श्री हेमा सरस्वती, मुस्लिम धर्म गुरू मुफ्ती शमीम अशरफ ने धर्म की प्रार्थना करते हुये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी को नमन किया।

स्काउट वेदी पर दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एलबीएस चेयरमैन श्री कुलदीप माथुर, यज्ञदत्त हाड़ा, ब्रजसुन्दर मीणा-सीओ स्काउट, प्रीति कुमारी-सीओ गाइड, श्रीमती मधु चौहान, जिला खेल अधिकारी तथा एलबीएस संस्था सचिव श्रीमती उर्मिला माथुर, डॉ. शिल्पा माथुर व रंगलाल मेहता, विजय माहेश्वरी, मोर मुकूट हाड़ा, ए. जी. मिर्जा, विमल चंद जैन ने किया।

एलबीएस व स्काउट परिवार की ओर से सभी धर्मगुरुओं व अतिथियों को माला, शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्य में शिक्षण संस्थान के योगेन्द्र माथुर, एकेडमिक हेड एस.के. माहेश्वरी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट देव शर्मा, सुरेन्द्र नागर, देवी सिंह स्काउटर, यकीनुद्दीन खान आदि ने सहयोग किया।

प्रातः स्मरामि सरस्वती वंदना, राम धुन, नाम धुन, हर देश में तु हर वेश में तु, मैली चादर, व्हिसल ओवर कम, वैष्णव जैन प्रार्थनायें बच्चों ने संगीतमय रूप में प्रस्तुत की।

मुफ्ती साहब ने कहा कि इस्लाम समाज व राष्ट्र को भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती हुई नशा पर चिन्ता प्रकट की। संत प्रभाकर साहब ने कहा कि आज से 650 वर्ष पूर्व संत कबीर ने वर्तमान परिपेक्ष्य में जो कहा है वह सत्य हो रहा है।

ज्ञानी गुरनाम सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव सहित सभी धर्म गुरु राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहने की आज्ञा देते हैं। सिस्टर सारलेट सामू ने कहा कि ईसाइयत प्रेम के लिये जानी जाती है। श्री राकेश जैन ने कहा कि महावीर स्वामी के पांच सिद्धान्त जिनमें अहिंसा प्रमुख है जो राष्ट्र की उन्नति में सहायक है। गायत्री परिवार नशा, हिंसा, अपराध व अस्पृश्यता मुक्त समाज निर्माण में कार्यरत है।

यज्ञदत्त हाड़ा अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा एवं रामबिलास रखवाला जिला सचिव ने गांधी जी पर सस्वर कविता पाठ किया। विश्व में सबसे बड़ा संगठन स्काउट गाइड जो 216 देशों से अधिक में कार्यरत है विश्व बंधुत्व का संदेश दे रहा है।

इस अवसर पर एलबीएस शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्रा, स्थानीय संघ के कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेन्जर व फूटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी उपस्थित हुए और इस अवसर स्वच्छता शपथ कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles