Monday, April 27, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

3 अक्टूबर से श्री राघवेंद्र कला संस्थान आर के पुरम,महर्षि गौतम उद्यान पर रामलीला का मंचन करेगी

देश की सुविख्यात रामलीला मंडली तथा स्थानीय कलाकारों की संस्था श्री राघवेंद्र कला संस्थान द्वारा रामलीला का पूर्वाभ्यास गोदावरी धाम पर पूर्ण कर लिया गया है। 3 अक्टूबर से संस्था आर के पुरम , महर्षि गौतम उद्यान पर रामलीला का मंचन करेगी। आरके पुरम के दर्शकों में स्थानीय मंडली द्वारा रामलीला मंचन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है अभी सोशल मीडिया के माध्यम से भी रामलीला प्रचार में जुड़े हैं।

 

प्रवक्ता वैभव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा कोटा के विभिन्न मंचो पर 25 बार रामलीला का मंचन किया है तथा अपने अभिनय क्षमता का लोहा बनवाया है। संस्था के साथ थिएटर एल्बम्स तथा फिल्मों में कार्य करने का अनुभव रखने वाले कलाकारों की एक सशक्त टीम है।

निदेशक बृजराज गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के साथ कलाकारों का दल आज 3 अक्टूबर से आर के पुरम के मंच पर रामलीला मंचन हेतु उतरेगा,जिसमें पुरुष महिलाएं तथा बाल कलाकार शामिल होंगे, इसके अतिरिक्त 6 संगीत कलाकारों का दल भी रहेगा। रामलीला मंचन के संवादों को वाल्मीकि रामायण, श्री रामचरितमानस, राधेश्याम रामायण,कदम्ब रामायण से प्रसंग प्रेरक तथा रुचिकर बनाए गए हैं। इस वर्ष नए दृश्यों का समावेश भी किया गया है तथा प्रत्येक दृश्य के माध्यम से दर्शक दीर्घा को कुछ संदेश भी दिया जाएगा।

रामलीला के अंतर्गत 9 पर्दे जिसमे जारी के रंगीन महल के जंगल इत्यादि के पर्दे शामिल होंगे, पीछे राज दरबार का भव्य सेट श्री इंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में बनाया जाएगा जो पूरी रामलीला के अंतर्गत तीन बार परिवर्तित भी किया जाएगा।

रामलीला के मध्य कार्य आने वाले रथ ,पुष्पक विमान, गरुड़ इत्यादि मंच पर प्राकृतिक रूप से चलते हुए प्रतीत होंगे वहीं पहाड़, पुष्प वाटिका , अशोक वाटिका इत्यादि के दृश्य भी मनमोहन दिखाई देंगे।

रामलीला की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, कलाकारों द्वारा सीता हरण के दृश्य का पोशाक सहित अंतिम पूर्व अभ्यास किया गया। इस वर्ष राम लक्ष्मण रावण सीता एवं हनुमान जी की नई पोशाकें भी निर्मित की गई है जिससे कि ईश्वरीय स्वरूप का आकर्षक देखते ही बनेगा। रामलीला मंडली में कार्य करने वाले कलाकारों में 4 वर्ष के अभ्यंत गौतम से लेकर 68 वर्ष के निदेशक बृजराज गौतम तक के कलाकार शामिल हैं। कलाकार विभिन्न व्यवसाययों से जुड़े हुए हैं जिनमें प्रमुख रूप से चिकित्सा विभाग,न्याय विभाग,शिक्षा विभाग, फोटोग्राफी तथा छात्र-छात्राएं भी शामिल है। रामलीला मंडली में चार प्रमुख परिवार जुड़े हुए हैं जिनके पुत्र पुत्री चाचा भतीजे इत्यादि रामलीला में रोल करते दिखाई देंगे। प्रथम दिवस की रामलीला में नारद मोह की रामलीला का मंचन किया जाएगा,रामलीला नित्य 8:30 से रात्रि 12:00 बजे तक की जाएगी।

संस्था अध्यक्ष भुवनेश जोशी ने बताया कि रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह एवं रावण दिग्विजय के दृश्यों का मंचन किया जाएगा। नारद द्वारा जिसमें भगवान विष्णु को श्राप दिया जाएगा जिसके फल स्वरुप श्री राम जन्म होगा। कामदेव द्वारा देवर्षि नारद की तपस्या भंग करने हेतु अप्सराओं का आकर्षक नृत्य कत्थक में प्रवीण कलाकारों द्वारा किया जाएगा। रावण द्वारा संपूर्ण विश्व विजय,नवग्रह, देवी देवताओं को बंदी बनाकर अपने सिंहासन के चार और बांधने का दृश्य मंचित किया जाएगा।

महासचिव रंगलाल मेहरा ने जानकारी दी की बुधवार मुख्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नौ पर्दे तथा सेट्स इत्यादि लगाए जाएंगे तथा रात्रि में कलाकार रामलीला में अपने-अपने पात्रों के रूप में कोटा की दर्शक दीर्घा के बीच दिखाई देंगे।रामलीला में सेट इत्यादि का कार्य करने का विशेष जिम्मा पुरुषोत्तम गौतम को सोपा गया है जिन्होंने राजस्थानी फिल्म तथा मुंबई माया नगरी में अनेकों सीरियस में अपने काम की छाप छोड़ी है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles