राम कृष्ण शिक्षण संस्थान कोटा के सचिव, युधिष्ठिर चानसी ने बताया कि आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत रंगपुर एवं किशनपुरा तकिया , तहसील लाडपुरा जिला कोटा में ग्राम सभा आयोजित की गई !जिसमें राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम 2022 के नियम जल्द से जल्द अधिसूचित कर इस अधिनियम को राज्य में पूर्ण रूप से लागू करवाने हेतु प्रस्ताव लेकर अनुमोदन करवाया गया। जिसमें उपस्थित ग्राम वासी के माध्यम से एवं सहयोगी संस्था रामकृष्ण शिक्षण , न्यू नवदीप विकास संस्थान, श्री आनंद विकास संस्थान, एकल नारी शक्ति संगठन,कोटा द्वारा दोनो ग्राम पंचायत के सरपंच से अनुरोध किया की उक्त मांग ग्राम सभा में उल्लेखित कर सरकार को प्रेषित करे कि राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम,2022, के नियमों को जल्द अधिसूचित कर इस अधिनियम को राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे कि राज्य के नागरिकों को एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली के तहत गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सके! इससे लोगों का अपनी जेब से स्वास्थ्य सेवाओ पर होने वाला खर्च कम होगा इससे वे आर्थिक रूप से भी और सक्षम होंगे!
ग्राम पंचायत किशन पूरा तकिया सरपंच गुरु शरण अकोदिया , व रंगपुर ग्राम पंचायत की सरपंच गायत्री मालव को अभियान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई, राम निवास राठौर, अध्यक्ष , बृजमोहन , मनोज प्रजापति, सुनीता, आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति रही!







