कोटा / गांधी जयंती के अवसर इलाइट क्लासेज द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इलाइट क्लासेज विज्ञान नगर द्वारा महात्मा गांधी एवम् लालबहादुर शास्त्री के जंयती के उपलक्ष्य में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया निबन्ध प्रतियोगिता में विद्यार्थीयों को तीन विषय पर निबन्ध लिखने में-1. शिक्षक का महत्त्व 2. पुस्तकों ‘का महत्व 3. शिक्षा का महत्वब इन विषयों में से दो विषय पर निबन्ध लिखना था। इस प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इलाइट क्लासेज के डारेक्टर हैदर अली ने क्लासेज द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 1हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये, तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिये जाएगे । निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थीयो का चयन किया जाएगा। जिसमे 20 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र शील्ड प्रदान की जाएगी । 7 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र शील्ड दी जाएगी, 3 विद्यार्थियो को नगद पुरस्कार शील्ड दी जाएगी पुरस्कार वितरण इस प्रतियोगिता के निबंध कोपीयों की जांच होने के बाद 1 सप्ताह के बाद तय किया जायेगा






