कोटा । हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन की बेला में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला के जनसेवस से प्रेरणा लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष नवल देव ने अपने माता-पिता स्वर्गीय पाना बाई एवं स्वर्गीय ओम प्रकाश देव की पुण्यतिथि पर धार्मिक पुस्तक श्री रामचरित मानस सहित 2 नग व्हीलचेयर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में मेडिकल कॉलेज कोटा के नवीन अस्पताल में भेंट करते हुए अस्पताल अधीक्षक डा. आशुतोष शर्मा को सुपुर्द की।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने इस अवसर पर कहा कि सेवा पखवाडा के तहत भाजपा कोटा शहर द्वारा रोजाना सेवा कार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में आज अस्पताल में दो व्हीलचेयर भैट की गयी है। सेवाकार्य भाजपा कार्यकर्ता के स्वभाव में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लगातार देश सेवा में लगे हुए है। इन्हीं के सेवा भाव से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य कर रहे है।
नवल देव ने अपील करते हुए कहा कि बीमार, गरीब, असहाय लोगो की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही। बीमार लोगो की सेवार्थ आमजन को इस तरह पुनीत कार्य में बड़ चढकर आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर युवा नेता भाजपा सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक एवं पूर्व भाजपा दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र ऋषि, भाजपा दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हाड़ा, सुमित जांगिड़, राजकुमार, नारायण, प्रियांशु देव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अस्पताल नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोदावरी धाम पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आमजन को भाजपा का सदस्य बनाया गया। तथा सेवा पखवाडा के तहत गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस अवसर पर सेवा पखवाडा के जिला सहसंयोजक देवेन्द्र राही, सहसंयोजक कुलदीप सिंह तलवार, मौना शारदा, सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक रेखा खेलवाल, शैलेन्द ऋषि, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हाडा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।






