Monday, April 27, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कोटा शहर ,देहात की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न

कोटा 30 सितंबर। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कोटा शहर व देहात की संयुक्त समीक्षा बैठक जी. एम. ए. प्लाजा सभागार में प्रदेश मंत्री निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष राकेश जैन व प्रेम गोचर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश मंत्री निर्मल कुमावत, जिलाध्यक्ष कोटा शहर राकेश जैन, जिलाध्यक्ष कोटा देहात प्रेम गोचर, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, सदस्यता अभियान जिला संयोजक इन्द्रमल जैन, योगेन्द्र नंदवाना अल्कु, पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची , सुनीता व्यास, सदस्यता अभियान कोटा शहर प्रभारी आनंद गर्ग, वरिष्ठ नेता गोविन्द शर्मा, पंकज मेहता, मंचस्थ रहे।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निर्मल कुमावत ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर राजस्थान में कोटा शहर का कार्य संतोषजनक रहा है। हमें बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने के कार्य को ओर गति देनी है। कोटा बूंदी लोकसभा क्षैत्र माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का संसदीय क्षैत्र है। यह हम सब के लिये गर्व का विषय है। इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी और अधिक बढ जाती है।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोटा शहर में तीनों विधानसभा में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में लगे हुए है। इन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कोटा भाजपा का गढ है।

प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तर पर जाकर और तेजी के साथ कार्य करना है।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कोटा शहर की तीनों विधानसभा में सदस्यता अभियान को लेकर जिला टीम से लेकर मण्डल, वार्ड व बूथ स्तर पर गठित टीमें पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि हम बहुत तेजी के साथ आगे बढ रहे है। सदस्यता अभियान में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भी महत्तवपूर्ण सहयोग बना हुआ है। बूथ स्तर पर आमजन से संपर्क करने का यह सुनहरा मौका है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता आमजन से मिल रहे है। आमजन की समस्याओं को भी सुनते है। तथा समस्या जिस स्तर की होती हैं, उसके समाधान हेतु उसे उस स्तर तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे है। जो कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाकर सक्रिय कार्यकर्ता बनेगा, कुछ ही समय पश्चात् आगामी निगम चुनाव एवं संगठन में दिये जाने वाले दायित्व में उस कार्यकर्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने अपने संबोधन में कहा कि देहात क्षैत्र मे मोबाईल से सदस्य बनाने का कार्य थोडा कठिन है परंतु भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह कार्य आसान हो गया है। कोटा देहात में ग्रामीण परिवेश में आमजन की समस्याओं को सुनना, उनका निराकरण करवाना, मोबाईल से सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, विधायकगण, संभाग प्रभारी , जिला प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री , मण्डल प्रभारी, सदस्यता अभियान की जिला टीम, मण्डल संयोजक, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री संयोजक सहसंयोजक सहित सूचीबद्ध पदाधिकारी अपेक्षित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles