Friday, August 14, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा दशहरा मेले में दिखेंगी कश्मीर की वादियां

 

 

 

 

कोटा के दशहरे मेले में इस बार बहुत कुछ खास होने वाला है, मेले में इस बार कश्मीर की  वादीयों का आनंद आप उठा पाओगे मेले में उन्हें इस बार बिना कश्मीर जाए वहां की ठंडक का एहसास होगा। 5 डिग्री तापमान में वे बर्फ से ढके पहाड़ और सेब के बगीचे देख सकेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस बार मेले में आने वाले लोगों को कश्मीर की वादियां भी दिखाई देंगी। इसके लिए एक विशेष पाण्डाल मेला परिसर में आकार ले रहा है। पाण्डाल के भीतर तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे रहेगा। इस ठंडक भरे माहौल में

लोगों को बर्फ से घिरे मकान, ट्यूलिप गार्डन, सेब और अखरोट के बगीचे के हुबहू मॉडल देखकर कश्मीर की सैर करने जैसो अनुभूति मिल सकेगी।

सेटअप तैयार कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पाण्डाल में आर्टिफिशियल तरीके से स्नोफॉल होती दिखाई देगी और बर्फ से घिरे पहाड़ और कश्मीर जैसे नुकीले पेड़ नजर आएंगे। वास्तविक झरना और बर्फ के पानी से निकली सफेद नदी भी दिखाई देगी। पहलगाम और चंदनवाड़ी जैसे शहरों और घरों के मॉडल, अखरोट, केसर और सेब के बगीचे बनाए जा रहे हैं। चार राज्यों से आए कारीगर कश्मीर पाण्डाल का सेटअप लगाने के लिए तकरीबन 100 ते 150 कर्मचारी दिन-यत काम कर रहे हैं। यहां पर 70 गुणा 200 वर्ग फीट का डोम तैयार किया जा रहा है। इसके बाद रंग रोगन किया जाएगा। व्हाइट सैंड से बर्फ के दृश्य तैयार किए जाएंगे। मांडल खड़ा करने के लिए तमिलनाडु, हैदराबाद, लखनऊ और दिल्ली से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। वहीं स्थानीय कारीगर भी इस काम में जुटे हुए हैं। इससे पहले जयपुर और जोधपुर में भी यह सेटअप लगाया जा चुका है। पूरे सेटअप को मेला उद्घाटन के दिन 3 अक्टूबर तक तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles