131 वें राष्ट्रीय दशहरा मेला का भव्य शुभारंभ 3 अक्टूबर से कोटा के दशहरा मैदान में होगा। दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र विजय ने सीएडी परिसर में बैठक ली। इससे पहले संभागीय आयुक्त ने दशहरा मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेला की एक अलग पहचान है। इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। मेले का आयोजन भव्य रूप से हो, देश-विदेश से सैलानी इस मेले को देखने आएं और कोटा संभाग की पर्यटन मानचित्र पर एक अलग पहचान बने इस दिशा में प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को साथ लेकर राष्ट्रीय दशहरा मेला के दौरान कोटा संभाग में पर्यटन की संभावनाओं को भी शोकेस किया जाए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि मेले के – दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। सीसीटीवी – कैमरा एवं पुलिस जाप्ता पर्याप्त मात्रा में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लगने – वाली फूड स्टॉल पर खाना गुणवत्तापूर्ण हो एवं – गंदगी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। – उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान आने वाले मेहमानों के लिए बैठक व्यवस्था, अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।
बैठक में मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष – विवेक राजवंशी ने बताया कि 3 अक्टूबर को – राष्ट्रीय दशहरे मेले का शुभारंभ दशहरा मैदान में होगा जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे। पहले दिन प्रातः 9 बजे दुर्गा पूजन होगा, शाम को श्रीराम रंगमंच पर रामलीला शुरू होगी। इसके बाद सायं 7:30 बजे विजय श्री रंगमंच पर नृत्य नाटिका दुर्गा का आयोजन होगा।




