Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहीदे आजम भगत सिंह व स्वर कोकिला लता मंगेशकर जन्म दिवस पर संगोष्ठी ”

शहीदे आजम भगत सिंह व स्वर कोकिला लता मंगेशकर जन्म दिवस पर संगोष्ठी ”जानो अच्छा स्पर्श, ना करो गलत स्पर्श.. बाल विवाह अंधकार का मार्ग है इसे रोकें जानकारी साझा करें। यज्ञदत्त हाड़ा शहीदे आजम भगत सिंह व स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्म दिवस पर आज प्रतिभावान बालिका लक्षिता को सम्मानित किया गया….

कोटा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाल अधिकारिता विभाग कोटा व जिला प्रशासन शिक्षा विभाग के निर्देशन में आज “जानो अच्छा स्पर्श ,रोको गलत स्पर्श तथा बाल विवाह अंधकार का मार्ग है इसे हमें रोकना है” विषय पर विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली अरब में कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्राचार्य निधि पाठक व प्रधान संचालक अखिल भारतीय कौशिक गायत्री परिवार बोरखेड़ा यज्ञदत्त हाड़ा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन के कोषाध्यक्ष नेमीचंद शर्मा मुख्य वक्ता अमरलाल पूर्व समन्वयक चाइल्डलाइन व संयोजक यूथ एक्शन फॉर सोसाइटी, महेंद्र नागर उपाध्यक्ष 696 सहकारी ।रहे । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन माला अर्पण ईश्वर वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र उच्चारण से हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रतिभावान बालिका सुश्री लक्षिता खरोड़िया ने कहां की मेहनत करो फल ईश्वर सदा प्रदान करता है समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए मुझे संस्थापक अध्यक्ष श्री राधेश्याम कसेरा व महासचिव डॉक्टर जगदीश शर्मा कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार यज्ञदत्त हाड़ा नेमीचंद शर्मा अमरलाल व प्राचार्य महोदय सहित सभी गुरुजनों की आभारी हूं नेमीचंद शर्मा ने कहा कि गुरुजनों का आशीर्वाद लें ऊंचे सपने देखें मेहनत करें लक्ष्य हासिल होंगे श्री अमरलाल ने शरीर के अंगों की जानकारी दी कहा कि मां या चिकित्सक वह भी परिवार के सदस्य की उपस्थिति में ही हमें टच कर सकता है अमरलाल ने कहा कि हमें अगर कोई भी गलत तरीके से टच करें छुए तो हमें विद्यालय में अपने टीचर्स को बताना चाहिए एवं अपने माता-पिता को भी इसके बारे में सूचित करना चाहिए ने इमरजेंसी नंबर शो 100 101 104 108 1090 1098 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में बताया । इसे रोकने के लिए पुलिस बाल अधिकारिकता विभाग डालसा को फोन करें एवं चाइल्डलाइन को सूचित करें हमें बताएं श्रीमती निधि पाठक प्राचार्य ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला व पुलिस प्रशासन चाइल्ड लाइन का सहयोग ले। बाल शोषण बाल श्रम बाल तस्करी की जानकारी होने पर निकटतम पुलिस स्टेशन 100 नंबर या 1098 पर फोन कर बताएं श्री हाडा उप प्रधान स्काउट गाइड वह सलाहकार सृष्टि सेवा समिति पूर्व निदेशक चाइल्डलाइन ने संचालन किया वह शपथ दिलवाई श्री महेंद्र नागर द्वारा बालिकाओं के लिए गाइड व बालकों के लिए स्काउट गणवेश उपलब्ध कराने विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि संचालन करने में सहयोग का विश्वास दिलाया श्री हाडा ने भगत सिंह व लता जी के जीवन परिचय देकर स्वच्छता अपनाने,बाल विवाह रोकने की शपथ दिलवाई शाला परिवार सूरज योगी बीएलओ,विष्णु जी शाला पोषाहार कार्यक्रम प्रभारी में सम्मिलित हुए स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles