Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूलों में बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

कोटा शहर पुलिस की तरफ से सामाजिक संस्था के सहयोग से स्कूलों में बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। कोटा शहर पुलिस और लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से महात्मा गांधी राजकीय वोकेशनल नयापुरा कोटा सेमिनार का आयोजन किया गया।

कम उम्र के बच्चे जल्द साइबर क्राइम का शिकार होते है। ऐसे में स्कूल समय से ही उन्हें साइबर क्राइम के प्रति सचेत करने को लेकर यह अभियान हर सप्ताह स्कूलों में चलाया जाता है। संस्था अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने इस दौरान छात्र छात्राओं से कहा कि फर्जी कॉल से सावधान रहे। जिनके प्रकार स्टूडेंट्स के पास मोबाइल है, उन्हें स्कूल ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अनजान कॉल और फर्जी कॉल से सावधान रहना जरूरी है। खासकर छात्राओं को मोबाइल का उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। एक गलती, परेशानी का कारण बन सकती है। मोबाइल पर कोई भी धमकी, प्रलोभन जैसी बात हो तो तुरंत अपने पेरेंट्स को बताए।

वर्तमान में फर्जी कॉल के जरिए एक्सीडेंट की बात कहकर, अर्जेंट रूपए डालने की बात जैसे कई बहाने बनाकर पैसे यो जा रहे है। ब्लैकमेलिंग हो रही है। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह व सुरेश ने बालिकाओं को सोशल मीडिया ऐप का उपयोग बेहद सीमित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भी साइबर अपराध हो रहे हैं। मोबाइल का उपयोग स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ पढ़ाई तक के लिए ही सीमित रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles