Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अनन्त चतुर्दशी पर कोटा शहर में यातायात व्यवस्था 

 

 

 

 

 

 

अनन्त चतुर्दशी पर्व दिनांक 17/09/2024 को कोटा शहर में मनाया जावेगा जिसमें अखाडे व झांकियों जुलुस के रूप में सूरजपोल गेट से दिन में 12.00 बजे रवाना होकर, केथूनीपोल थाना, गन्धी जी की पूल, पूरानी सब्जी मण्डी, चार खम्भा, अग्रसेन मार्केट रामपुरा बाजार, हिन्दु धर्मशाला, लक्खी बुर्ज होते हुए बारहदरी पहुँचेगें। जुलुस के दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी:

 

1. जुलुस के मार्ग पर जुलुस प्रारम्भ होने से समापन होने तक जुलुस के सामने से, पीछे से तथा दाएं-बाए स्थित मार्गों / गलियों से कोई भी वाहन जुलुस के मार्ग पर नही आयेगें।

 

2. गुमानपुरा तिराहा से जब तक जुलुस का आखरी हिस्सा सूरजपोल गेट के अन्दर प्रवेश नहीं कर जाता है तब तक घोड़े बाले बाबा तिराहे की तरफ से, छावनी चौराहे की तरफ से, कोटडी चौराहे की तरफ से ज्याला तोप की तरफ से, तथा इन मार्गों पर आने वाली सभी छोटी गलियों से गुमानपुरा तिराहे, सुरजपोल आने वालें सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा ।

 

3. मिनीबस, टेम्पो या अन्य वाहन ज्वालातोप की तरफ से गुमानपुरा की तरफ जाने वाले है ये ज्वाला तोप के पास से वल्लभ बाडी रोड होकर कोटडी की तरफ जा सकेगें।

 

4. रोड, सीएडी की तरफ से आने वाले समस्त वाहन घोड़ें वाला बाबा चौराहा से एरोड़ाम सर्किल जय जिनेन्द्र स्लीप लाईन से छावनी फ्लाई ऑवर तथा एरोड्राम सर्किल अण्डर पास से डीसीएम रोड, 80 फिट लिंक रोड से आ जा सकेंगें।

 

5. सायं 05.00 बजे के बाद अग्रसेन सर्किल से किशोरसागर, लक्खी बुर्ज की तरफ तथा बड तिराहे से बारहदरी की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। जो जेडीबी कॉलेज, यड तिराहा होकर एरोड्राम की तरफ जा सकेगा। ज्याला तोप न्यू क्लोथ मार्केट, गीता भवन से जयपुर गोल्डन लक्खी बुर्ज की तरफ जाने वाले बाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

 

6. बड तिराहा व जनाना घाट के मध्य सुबह से ही वाहनों का आवागमन पुर्ण रुप से बन्द रहेगा व इस मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं करेंगे।

 

7. जुलूस के दौरान सकतपुरा, कोटा बैराज, किशोरपुरा गेट व गढ़ पैलेस से सीएडी चौराहा की तरफ आ-जा सकेगे एवं कैथूनीपोल थाने की ओर आने बाले वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

 

8. जुलूस के दौरान विज्ञान नगर से कोटा जंक्शन की तरफ आने-जाने वाले भारी एवम अन्य प्रकार के वाहन लायंस क्लब कट – 80 फिट लिंक रोड एस. पी. ऑफिस चौराहा होते हुए निकलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles