Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती कल

कोटा | हाड़ौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की ओर से महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय का जयंती समारोह सोमवार को महाराव भीमसिंह छात्रावास में दोपहर तीन बजे से होगा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी होंगी। समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़ व महासचिव वीरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि अध्यक्षता पूर्वराजपरिवार से सदस्य व पूर्व सांसद इज्येराज सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि जगद्‌गुरु स्वामी बाल मुकुंदाचार्य अयोध्या पीठाधीश्वर होंगे। समारोह में 90 प्रतिभावान बालक और बालिकाओं को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की जाएगी। सरकारी नौकरियों में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के बालक और बालिकाओं का सम्मान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles