Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: शहर की सड़कों, हाइवे और सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने वालों की अब खैर नहीं, युवती को किया पाबंद

कोटा: शहर की सड़कों, हाइवे और सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने वालों की अब खैर नहीं है. कोटा सिटी पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जो इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं और फेमस होने के चक्कर में नियमों को तोड़ते हैं. कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं होने से दुर्घटना की आशंका रहती है, इसीलिए ऐसे लोगों को पाबंद किया जा रहा है.

बीते दिनों सोशल मीडिया कुछ रील वायरल हुई थी, जिसमें एक युवती ने फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी सेरील शहर के अलग-अलग इलाकों में बनाई गई थी. इस युवती के संबंध में जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में रहती है. ऐसे में उसकी पड़ताल शुरू की गई और उसे जाकर पाबंद किया गया, दूसरी तरफ इस युवती ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर माफी मांगी है. उसका कहना है कि इस तरह से सड़क पर रील बनाते से दुर्घटना के आशंका रहती है. जब वे रील बना रहे होते हैं तो वहां गुजर रहे लोग या वाहन चालक उन्हें देखते हैं. इसके चलते वाहनों के आपस में टकराने या दुर्घटना काअंदेशा भी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles