Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रेस्टोरेंट और मेस में मिली अनियमितताएं

कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रेस्टोरेंट और मेस में मिली अनियमितताएं

कोटा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुमानपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट और इंद्रा विहार स्थित एक मेस में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी कमियां सामने आईं।

गुमानपुरा स्थित रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रिज में रखी हुई पाई गई। इसके अलावा दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों को एक ही स्थान पर तैयार किए जाने की स्थिति भी सामने आई।

वहीं, इंद्रा विहार स्थित मेस के औचक निरीक्षण में प्रथम दृष्टया सैनिटेशन एवं हाइजिन की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों संस्थानों को FSSAI की धारा 32 के तहत सूचना सुधार नोटिस जारी किया है। दोनों प्रतिष्ठानों से 15 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के अनुसार, निर्धारित अवधि में कमियों में सुधार नहीं किए जाने पर दोनों संस्थानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और आवश्यक दस्तावेजों की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles