Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा दक्षिण में टिकट कटने से नाराजगी, साजी देहाड़ा वार्ड 82 से सलीना शेरी सहित कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव मैदान में ठोकी ताल

कोटा दक्षिण में टिकट कटने से नाराजगी, साजी देहाड़ा वार्ड 82 से सलीना शेरी सहित कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव मैदान में ठोकी ताल

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण में कांग्रेस द्वारा टिकट वितरण के बाद मुस्लिम समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पिछले बोर्ड में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए मुस्लिम पार्षदों में से कई के टिकट काटे जाने से समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। टिकट से वंचित कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की ताल ठोक दी है।

निवर्तमान पार्षद सलीना शेरी ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में उनके साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सक्रिय पार्षदों और जमीन पर लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दोबारा मौका मिलना चाहिए था। टिकट नहीं मिलने की शिकायत पार्टी के आला नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।

इन क्षेत्रों में निर्दलीय चुनाव की तैयारी

टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस से जुड़े नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। इनमें साजी देहाड़ा वार्ड 82 से सलीना शेरी, अनंतपुरा से पूर्व पार्षद जरीना बादशाह खान, विज्ञान नगर से तबस्सुम मिर्जा, विज्ञान नगर से पूर्व पार्षद की पत्नी सलमान बानो और वक्फ नगर से सोनू अब्बासी के नाम सामने आए हैं।

सलीना शेरी ने कहा कि कांग्रेस के सच्चे सिपाही जमीन पर अपनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता के बीच अच्छी छवि रखने वाले उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतकर सामने आ सकते हैं।

घर-घर संपर्क कर समर्थन की अपील का दावा

टिकट वितरण को लेकर नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सक्रिय होने की बात कही है। समर्थकों का कहना है कि कमजोर प्रत्याशियों के बजाय क्षेत्र में सक्रिय रहे और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन में घर-घर संपर्क किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles