Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मनीष माहेश्वरी ने 81वीं बार डोनेट की एसडीपी

मनीष माहेश्वरी ने 81वीं बार डोनेट की एसडीपी

हिंडोली से आए मरीज को देर रात समय रहते मिली एसडीपी

भारत सिंह चौहान ✍️

कोटा/टीम जीवनदाता दिन रात मेहनत कर लोगों की मदद कर रही है, इस समय डेंगू प्रभावी होता जा रहा है, जिसके चलते कोटा और आसपास के क्षेत्र से मरीज कोटा पहुंच रहे हैं और कई लोगों को एसडीपी की आवश्यता हो रही है, ऐसे में टीम टीवनदाता सभी के साथ खड़ी है और निरंतर एसडीपी उपलब्ध करा रही है। लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि हिंडोली निवासी कमलेश मीणा को बी पॉजीटिव एसडीपी की आवश्यता थी, उनका भतीजा सुरेश मीणा परेशान हो रहे थे, वह भी अपने क्षेत्र में रक्तदान के कार्य को प्रभावी रूप से करते हैं, ऐसे में टीम से सम्पर्क होने पर उन्हें देर रात को आश्वस्त किया कि उनकी व्यवस्था के पूरे प्रयास किए जाएंगे। हमेश हां कहने वाले मनीष माहेश्वरी को रात करीब 12.30 बजे कॉल किया तो उनकी पत्नी रेखा माहेश्वरी ने उठाया और अपने पति को स्थिति बताई, उसके बाद मनीष माहेश्वरी अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने 81वीं बार एसडीपी डोनेट कर सेवा के कार्य को आगे बढाया। वह इससे पूर्व 32 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। मनीष माहेश्वरी का लक्ष है कि वह अगले वर्ष 2027 तक एसडीपी का आंकडा 100 के पार करेंगे और माह शुरू होते ही वह एसडीपी डोनेशन के लिए पहुंच जाते हैं, इस कार्य से प्रभावित होकर उनके परिवार के सदस्य माता-पिता भी उन्हें मोटिवेट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles