Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

न्यू मोटर मार्केट की मुख्य सड़क पर कबाड़ियों का कब्जा, यातायात व्यवस्था प्रभावित

कोटा। न्यू मोटर मार्केट की मुख्य सड़क पर कबाड़ियों द्वारा पुराने वाहनों का स्क्रैप सड़क किनारे जमा किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह पुराने वाहन और स्क्रैप पड़ा होने के कारण आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व यूआईटी, वर्तमान केडीए द्वारा इन कबाड़ियों के लिए मल्टी मेटल के सामने दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, इसके बावजूद मुख्य सड़क पर इनका कब्जा बरकरार है। दुकानों का आवंटन होने के बाद भी सड़क पर पुराने वाहनों का स्क्रैप जमा किया जाना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

मुख्य मार्ग पर स्क्रैप के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो रही है और कई बार यातायात बाधित होने की स्थिति बन जाती है। इससे आम आदमी को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने केडीए एवं संबंधित प्रशासन से मांग की है कि न्यू मोटर मार्केट की मुख्य सड़क से पुराने वाहनों एवं स्क्रैप को शीघ्र हटवाया जाए और सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुगम बनाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles