Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समाज की सामूहिक एकता से ही सामाजिक विकास एवं राजनीतिक भागीदारी संभव : सत्यनारायण खारवाल

भारत सिंह चौहान ✍️

कोटा, खारवाल-खारोल समाज के कोटा संभागीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण खारवाल संगठन पदाधिकारियों के साथ भवानी मंडी के पास ग्राम गोविंद खेड़ा पहुंचे। गोविंद खेड़ा पहुंचने पर समाजजनो ने उनका आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्री खारवाल की अध्यक्षता मे सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक एकता और शिक्षा को लेकर सार्थक परिचर्चा ओर संवाद हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सत्यनारायण खारवाल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता सामूहिक एकजुटता है। जब तक समाज एक मंच पर संगठित नहीं होगा, तब तक समाज का सामाजिक विकास और राजनीतिक प्रतिनिधित्व मे भागीदारी संभव नहीं है। श्री खारवाल ने सभा के समक्ष प्रमुख प्रस्ताव रखे। कोटा शहर में प्रस्तावित समाज छात्रावास की स्थापना करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है और गोविंद खेड़ा में सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों हेतु सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की स्थापना के लिए सांसद निधि से अनुदान स्वीकृत कराने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सभा मे उपस्थित गोविंद खेड़ा के पूर्व सरपंच श्री हरि सिंह खारवाल ने कहा कि कोटा देश की प्रमुख शिक्षा नगरी है,जहां राजस्थान-मध्यप्रदेश के विद्यार्थी अध्ययन के लिए जाते हैं। कोटा में छात्रावास का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। गोविंद खेड़ा में समाज के 400 से अधिक घर है जो समाज का प्रत्येक व्यक्ति छात्रावास निर्माण के लिए भरपूर आर्थिक सहयोग करेंगे। श्री खारवाल द्वारा रखे गए प्रस्तावों का बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, पंच-पटेलों एवं युवा साथियों ने कोटा मे छात्रावास निर्माण हेतु तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कोटा संभाग समिति के संरक्षक एवं पूर्व सरपंच- राम रतन खारवाल, दानमल खारवाल, जिला अध्यक्ष- रमेश चंद्र डोडिया, सचिव- रामनाथ खारवाल, गोविंद खेड़ा से पूर्व सरपंच हरि सिंह खारवाल, केसर सिंह, रामविलास, प्रेम सिंह, चरण सिंह खारवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles