Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भेंट की गई पुस्तक ‘कोटा लैंड बैंक: विश्लेषण और अवसर’

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के राजस्व सलाहकार एवं लेखक परमानन्द गोयल ने मंगलवार को अपनी प्रकाशित कृति ‘कोटा लैंड बैंक : विश्लेषण और अवसर’ की प्रति केडीए के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण कांत सोमानी को सप्रेम भेंट की।

इस संदर्भ में चर्चा करते हुए लेखक परमानन्द गोयल ने बताया कि यह कृति नगर नियोजन, भू-प्रबंधन और पारदर्शी संपत्ति लेन-देन की दिशा में एक व्यावहारिक सेतु का कार्य करेगी। पुस्तक में प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं, रिक्त भूखंडों की स्थिति तथा शहर के ‘ट्राई-कोरिडोर मॉडल’ को सरल भाषा में रेखांकित किया गया है। साथ ही, आमजन और निवेशकों की सुविधा के लिए इसमें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संपत्ति क्रय-विक्रय की जटिल प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया गया है।

यह पुस्तक शहरी योजनाकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, रियल एस्टेट विशेषज्ञों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में उपयोगी साबित होगी।

गौरतलब है कि टूरिज्म , विचारों की सीमाओं का विस्तार जैसे विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे श्री गोयल की यह 8वीं पुस्तक है। इससे पहले वे ‘संसद विजिट – यादें’, ‘कोटा टूरिज्म’, ‘विचारों की उड़ान’ तथा ‘हाड़ौती गौरव सम्मान 2026’ जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का सफल लेखन व संपादन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles